BIHARBreaking NewsMOTIHARISTATE

मोतिहारी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सेवा कार्य का विस्तार अब विभिन्न प्रखंड के गाँवों तक…

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मोतिहारी के सेवा विभाग द्वारा लाॅक डाउन में अनवरत जरुरतमंद परिवारों के सहायतार्थ सेनेटाइजर,मास्क,साबुन एवं आवश्यक खाद्य सामग्री का पैकेट तैयार कर वितरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार से इस सेवा कार्य का विस्तार जिला के अन्य प्रखंड के गाँवों तक प्रारंभ कर दिया गया है। जानकारी देते हुए विभाग प्रचारक रौशन राणा ने बताया कि सेवा विभाग द्वारा दो मुख्य केन्द्र बनाया गया है- पहला मोतिहारी संघ कार्यालय और दूसरा मधुबन स्थित जिला सेवा प्रमुख अजित कुमार का आवास। उन्होंने बताया कि अब जिला के बंजरिया,मोतिहारी ग्रामीण,तुरकौलिया,पीपराकोठी,कोटवा,पकड़ी दयाल,तेतरिया,फेनहारा,पताही,ढाका,चिरैया आदि विभिन्न प्रखंड के गाँव गाँव संघ के स्वयंसेवक जरुरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री पहुँचाना प्रारंभ कर दिए हैं। जिला संघचालक सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि अभी दो हजार राहत सामग्री पैकेट जिला के विभिन्न प्रखंडों तक उपलब्ध करायी जा रही है। अधिक से अधिक राहत सामग्री पैकेट तैयार हो सके इसके लिए संघ के स्वयंसेवक युद्ध स्तर पर सेवा कार्य में लगे हैं।

इस अवसर पर एम•एल•सी•राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता ने कहा कि लाॅक डाउन के कारण समाज के वैसे लोगों तक यह राहत सामग्री पहुँचाई जा रही है जो वास्तव में जरुरतमंद हैं। समाज के सहयोग से जरुरतमंद व असहायों की मदद करना संघ की प्राथमिकता है। उक्त सेवा कार्य में जिला कार्यवाह कृष्ण कुमार,मनोज क्याल,नगर संघचालक डा•राजेश कुमार श्रीवास्तव,उदय शंकर सिंह,रूपेश कुमार ,आलोक चन्द्र,प्रो•शिवेन्द्र कुमार,जितेन्द्र त्रिपाठी,प्रतीक कुमार,गौतम विश्वकर्मा,उत्पल कुमार,,अरबिन्द कुमार,हृदया पाण्डेय,निखिल कुमार,प्रदीप कुमार आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.