Breaking News

बिहटा-दानापुर एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, CM नीतीश ने दिया नया ऑर्डर

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बिहटा-दानापुर एलिवेटेड कॉरीडोर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वह बिहटा में बन रहे राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के मुख्यालय का काम भी देखने गए। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने कई निर्देश भी दिए।बिहटा-दानापुर एलिवेटेड सड़क के निरीक्षण के दौरान निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने कन्हौली में निर्माण कंपनी के कांफ्रेंस हाल में मुख्यमंत्री को एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से निर्माण कार्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। यह बताया गया कि इस पथ की लंबाई 25.081 किमी है। यह पटना-बक्सर फोर लेन सड़क का हिस्सा है।

इस पथ के निर्माण के क्रम में चार बाईुपास भी बनाया जाना है। पहला बाईपास नेऊरागंज के पास 1.20 किमी का, दूसरा पैनाल के पास 1.75 किमी का, तीसरा कन्हौली के पास 1.70 किमी का और चौथा बिसुनपुरा के पास 0.600 किमी का है।

मुख्यमंत्री ने कहा- एलिवेटेड कॉरीडोर का निर्माण तेजी से पूरा करें

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एलिवेटेड कॉरीडोर का निर्माण तेजी से पूरा करें। इसके बन जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। उनके समय की भी बचत होगी। इसके निर्माण से बिहटा एयरपोर्ट पहुंचना भी आसान हो जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.