BIHARBreaking NewsSTATE

उपेन्द्र कुशवाहा का सुशील मोदी पर करारा अ’टैक, पूछा- YesMan साहब मजदूरों-छात्रों को वापस लाने में हाथ-पांव क्यों फूल रहे?

डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने आज कहा है कि बिहार के बड़ी संख्या में लोग परदेस में फंसे हैं।उन सभी को बस से वापस लाना संभव नहीं।ऐसे में केंद्र सरकार को स्पेशल ट्रेन चलानी चाहिए।मोदी ने केंद्र सरकार से स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है.

सुशील मोदी के इस बयान के बाद एक बार फिर से बिहार में राजनीति शुरू हो गई है।आरएलएसपी अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी को जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्वीट कर मोदी पर अटैक किया है और कहा है कि प्रवासी विद्यार्थियों और मजदूरों को वापस लाने में आपके हाथ-पांव क्यों फूल रहे हैं YesMan साहब?  उन्होंने आगे लिखा है कि आप अपने YesBoss से क्यों नहीं पूछते कि 15 वर्षो में संसाधन, रोजगार सृजन व शिक्षा के नाम पर ढोंग क्यों किया? माफी मांगकर इस्तीफा दीजिए, जनता अपना इंतजाम कर लेगी !

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.