चमकी प्रभावित इलाकों में बच्चों को मिलने लगा दूध
- 235000 बच्चे होंगे लाभान्वित
- 200 ग्राम दूध का पाउडर दिया जा रहा बच्चों को
- बच्चों के पोषण में मिलेगी सहायता
मुजफ्फरपुर। 30 अप्रैल
लॉक डाउन की स्थिति में जिले में एईएस/ चमकी बुखार से प्रभावित 5 प्रखंडों में स्कूली बच्चों के बीच दुग्ध पाउडर वितरण के कार्य की शुरुआत गुरुवार से शुरू हो गया है। एईएस प्रभावित 05 प्रखण्डो के अंतर्गत सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन बन्द रहने के कारण संबंधित विद्यालयों के अध्ययनरत बच्चों को दुग्ध पाउडर का एक-एक पैकेट(200 ग्राम) प्रत्येक छात्र को उनके घर पर उपलब्ध कराने के निर्देश के पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ विमल कुमार ठाकुर द्वारा मीनापुर और मुशहरी प्रखंड के स्कूली बच्चों के बीच दुग्ध पाउडर वितरण का कार्य शुरू किया गया। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड स्थित प्रखंड साधन सेवी केआरपी और टोला सेवक की सहायता से यह कार्य कराया जा रहा है - इस कार्य में आंगनवाड़ी सेविका/ सहायिका की भी मदद ली जाएगी।उन्होंने बताया कि संबंधित प्रखंड के लगभग 235000 स्कूली बच्चे इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के कारण मध्यान भोजन की राशि स्कूली बच्चों के खाते में भेजी गई है ।फिलहाल 200 ग्राम का पोषक सुधा दुग्ध पाउडर का पैकेट का वितरण किया जा रहा है, जिसकी उपलब्धता कॉम्फेड के माध्यम से सुनिश्चित कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों को उनके घर पर दुग्ध का पैकेट उपलब्ध कराया जाएगा।





Leave a Reply