Breaking News

डीआरडीए की टीम ने किया अनुमंडल अस्पताल बगहा का निरीक्षण

बेतिया, 20 नवंबर
आज बुधवार को कमलनाथ तिवारी अनुमंडलिय अस्पताल बगहा का डीआरडीए की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान अरुण प्रकाश निदेशक, डीआरडीए द्वारा अनुमंडल अस्पताल बगहा के निरीक्षण के दौरान सभी बिंदुओं पर जांच की गई। मौके पर उपाधीक्षक डॉ अशोक कुमार तिवारी के साथ डॉक्टर बालेश्वर प्रसाद डॉ तारिक नाजिम, डॉ विनय कुमार, डॉक्टर सुनिष्ठा सुमन ने उन्हें अस्पताल की इलाज व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी, वहीं डीआरडीए की टीम द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों को साफ सफाई व्यवस्था के साथ मुस्तैदी पूर्वक ड्यूटी करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल बिल्डिंग कैंपस के आस-पास लगने वाले गाड़ी व अनावश्यक लोगों की भीड़ पर लगाम लगाने एवं सुधार करने का निर्देश दिया। इस निरीक्षण के क्रम में उनके साथ उपाधीक्षक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थें।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.