Breaking News

कटि’हार में ट्रेन से कटकर रेलकर्मी की मौ’त, गाड़ियों की शंटिंग करते समय हुआ हा’दसा

कटिहार: बरौनी रेलवे स्टेशन पर 9 नवंबर को इंजन और बोगी के बीच कपलिंग काटने के क्रम में रेलकर्मी की मौत हो गयी थी. अब कटिहार जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलकर्मी की मौत हो गयी. जीआरपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गयी है. इस घटना के बाद रेलवे की लापरवाही सामने आ रही है.

पूरा मामला कटिहार रेल जंक्शन का है. यहां प्लेटफार्म संख्या तीन पर 07545 कटिहार जोगबनी पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत हो गयी. मृतक की पहचान विपिन कुमार सिंह के रूप में हुई हैं. वह एसएसई के रूप में पोस्टेड थे. प्लेटफार्म पर ही उनकी ड्यूटी थी. इस घटना के बाद उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था.

बताया जाता है कि यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित रोज की तरह ड्यूटी पर थे. इसी दौरान गाड़ियों के शंटिंग करते समय ट्रेन की चपेट में आ गये. मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गयी. जीआरपी मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.