Breaking News

जींस पहनने की ऐसी सजा! नहीं मिली परीक्षा देने की इजाजत, छात्रों ने किया हंगामा; क्या है पूरी कहानी?

सीवान: सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र स्थित एसएस हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में सोमवार को ड्रेस कोड का उल्लंघन करने के कारण 60 बच्चों को इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा से वंचित कर दिया गया. इसके बाद इन छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर जमकर हंगामा किया. जिसके बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर सोमवार से इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा शुरू हो गई. सेंटअप परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को ही अगले वर्ष बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. इस परीक्षा के लिए जींस पहनकर पहुंचे विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन ने विभागीय निर्देश का हवाला देकर सेंटअप परीक्षा से वंचित कर दिया. साथ ही करीब 100 वैसे विद्यार्थियों को भी परीक्षा से वंचित कर दिया गया जिनकी उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम थी.

कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि शिक्षा विभाग के पूर्व एसीएस केके पाठक द्वारा शिक्षक सहित छात्रों को जिंस पहनकर विद्यालय आने पर रोक लगा दिया गया था. इसके आलोक में डीइओ स्तर से भी पत्र जारी कर ड्रेस कोड में शिक्षक सहित छात्रों को विद्यालय आने का पत्र जारी किया गया. साथ ही डीइओ कार्यालय द्वारा चेतावनी भी दी गयी कि अगर कोई शिक्षक व छात्र जिंस व टी-शर्ट पहनकर विद्यालय आता है तो इसकी सारी जवाबदेही विद्यालय प्रधान की होगी. जिसके बाद जिंस पहनकर सेंट अप परीक्षा में शामिल होने आये तकरीबन 60 छात्रों को परीक्षा से वंचित कर दिया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.