Breaking News

पीएनबी बैंक बरुआरी में केवाईसी के लिए बैंक का चक्कर लगाने को मजबूर हैं उपभोक्ता, खाते से नहीं हो रही है रकम की निकासी

दीपक कुमार। गायघाट

पीएनबी बरूआरी शाखा से लिंकअप खाताधारकों को इन दिनों केवाईसी (नो योर कस्टमर) अपडेट नहीं रहने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इन ग्राहकों को बैंक से राशि निकासी में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों ने आरोप लगाया कि पिछले एक सप्ताह से उत्पन्न समस्या को लेकर बैंक द्वारा ग्राहकों की सुविधा के लिए किसी प्रकार की गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। खानापूर्ति करते हुए बैंक परिसर में उक्त समस्या का निराकरण करने के लिए मात्र एक काउंटर खोला गया है। जिसमें सुबह साढ़े दस बजे से शाम चार बजे तक ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही है। खाताधारकों ने मांग किया कि बैंक प्रबंधन मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अविलंब समस्या का समाधान करें। जिससे ग्राहकों को राहत मिल सके। केवाईसी से संबंधित समस्या उत्पन्न होने से अन्य ग्राहकों के साथ पेंशनधारियों तथा स्कूली छात्र-छात्राओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.