Breaking News

सगाई पर पहनाई ऐसी अंगूठी, दूल्हा-दुल्हन में छिड़ गई लड़ाई

एक शख्स एक महिला के प्यार में इस कदर डूब गया कि उसने सगाई के लिए 70,000 डॉलर (59 लाख रुपये) की अंगूठी खरीद कर गिफ्ट कर दी. मगर कुछ समय बाद दोनों के बीच कई मसलों को लेकर विवाद खड़ा हो गया. जिस पर शख्स ने महिला से शादी करने का इरादा बदल दिया और सगाई को तोड़ दिया. इसके बाद उसने महिला से अपनी महंगी अंगूठी को मांगा. जिस पर मामला कोर्ट में पहुंच गया. बहरहाल मैसाचुसेट्स सुप्रीम ज्यूडिशियल कोर्ट ने साफ कहा कि शादी टूटने पर सगाई की अंगूठी खरीदार को लौटा दी जानी चाहिए. भले ही रिश्ते के टूटने के लिए किसी भी गलती हो.

इसके साथ ही, कोर्ट ने 60 साल पुराने राज्य के नियम को पलट दिया, जिसके तहत जज को ब्रेकअप के लिए दोषी पक्ष को तय करना जरूरी होता था. खबरों के मुताबिक ये मामला ब्रूस जॉनसन और कैरोलीन सेटिनो की सगाई से जुड़ा है. अदालत में दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक, जॉनसन और सेटिनो ने 2016 में डेटिंग शुरू की. अगले साल, उन्होंने साथ में कई यात्राएं भी कीं, जिनका भुगतान जॉनसन ने किया. जॉनसन ने सेटिनो को हैंडबैग, कपड़े, आभूषण और जूते जैसे उपहार भी भेजे.

सगाई के लिए 59 लाख की अंगूठी
जॉनसन ने अंततः 70,000 डॉलर की कीमत की हीरे की सगाई की अंगूठी खरीदी. अगस्त 2017 में, उन्होंने सेटिनो के पिता से शादी के लिए उनका हाथ मांगा. दो महीने बाद, उन्होंने शादी के बैंड का एक सेट खरीदा, जिसकी अनुमानित कीमत 3,700 डॉलर है. जॉनसन ने बाद में कहा कि इसके बाद सेटिनो का व्यवहार बदल गया. इसके बाद जॉनसन ने सेटिनो और एक अन्य शख्स के बीच टेक्स्ट और वॉयसमेल एक्सचेंज की खोज की.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.