Breaking News

BREAKING : बिहार स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में निधन

पटना/नई दिल्ली. बिहार स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में मंगलवार रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया. उनका कई दिनों से इलाज चल रहा था. उनकी सलामती के लिए पूरे देश में दुआओं का दौर भी जारी था लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गईं.

छठ गीत की पर्याय शारदा सिन्‍हा की को सोमवार रात वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. उनका ऑक्‍सीजन लेवल गिर रहा था. लोक गायिक के बेटे अंशुमन सिन्‍हा ने अपने एक वीडियो संदेश में बताया था. उनका कहना था कि ‘मल्‍टीपल ऑर्गन डिस्‍फंक्‍शन की हालत के चलते मां बहुत बड़ी लड़ाई में जा चुकी है. अब काफी मुश्किल है. आप सब प्रार्थना कीजिए, कि वो लड़ कर बाहर आ सकें. छठी मां कृपा करें.’

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.