Breaking News

पटना में दो दर्जन मकानों पर लगा निशान, अब उन्हें तोड़ने की तैयारी

शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए पटना के अनीसाबाद से फुलवारी शरीफ और एम्स गोलंबर तक बनने वाले एलिवेटेड सड़क व पुल के लिए शनिवार से डीमार्केशन का काम शुरू हो गया। पहले दिन करीब दो दर्जन मकान तोड़ने का निशान लगाया गया है।

निशान लगाने के साथ लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। जिन्होंने सड़क किनारे सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कर रखा है, उनके बीच हड़कंप मचा हुआ है।

मापी और डीमार्केशन का काम अंतिम चरण में

अनीसाबाद से फुलवारी शरीफ और खगौल रोड एवं एम्स गोलंबर भूसौला दानापुर तक सड़क के दोनों तरफ काफी जमीन सरकार की है, लेकिन लोगों ने कच्चा-पक्का घर निर्माण कर वर्षों से अतिक्रमण कर रखा है। अवैध तरीके से निर्माण किए गए स्थल का पहले भी मापी हो चुकी है। शनिवार से मापी और डीमार्केशन का काम अंतिम चरण में होने वाला है।

अब तेजी से एलिवेटेड सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू होने वाला है। वहीं, अनीसाबाद गोलम्बर से आगे सड़क के किनारे बने मकान और मार्केट वालों के बीच बेचैनी पैदा हो गई है।

उधर, गया जिले के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में 34 साल बनाम 19 साल पर बहस है। इस सीट पर 1990 से राजद और पूर्ववर्ती जनता दल की जीत होती रही है। सत्तारूढ़ जदयू और पूर्ववर्ती समता पार्टी को यहां कभी जीत नहीं मिली। जदयू उप चुनाव को इसबार नहीं तो कभी नहीं की भावना से लड़ रहा है।कार्यकर्ता, दल के पदाधिकारी, विधायक, सांसद और मंत्री सब जदयू उम्मीदवार मनोरमा देवी की जीत के लिए लगे हुए हैं। ताज्जुब की बात यह है कि जदयू की प्रचार गाड़ी खराब ग्रामीण सड़कों पर हिचकोले खा रही है।किसान सिंचाई के कम साधनों की शिकायत कर रहे हैं तो आम उपभोक्ताओं का रोना है कि उनके लिए दी गई बिजली का उपयोग सिंचाई में हो जाता है।नतीजा, ट्रांसफार्मर जवाब दे देता है। बेलागंज में जदयू के चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी स्वीकार करते हैं कि क्षेत्र की ग्रामीण सड़़कें खराब हैं। बीच चुनाव में ही ग्रामीण कार्य विभाग के एक कार्यपालक अभियंता को हटाया गया है। हटाने की अनुशंसा जिलाधिकारी ने की थी।जदयू की प्रचार टीम में शामिल नेता-कार्यकर्ता क्षेत्र की बदहाली के लिए 34 साल से चुनाव जीत रहे राजद विधायक को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं। राजद विधायक सुरेंद्र यादव अब जहानाबाद के सांसद हैं। उनके सांसद चुने जाने के कारण ही उप चुनाव हो रहा है। उनके पुत्र विश्वनाथ कुमार सिंह राजद के उम्मीदवार हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.