Breaking News

पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने वाला दिल्ली से गिरफ्तार, UAE के नंबर से किया था कॉल

पूर्णिया: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को लॉरेन्स बिश्नोई के नाम पर धमकाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को रिमांड पर लेकर दिल्ली पुलिस पूर्णिया आई है. बता दें कि पप्पू यादव के एक ट्वीट के बाद उनको UAE के नंबर से WhatsApp कॉल आई थी, जिसके बाद पप्पू यादव ने कॉल करने वाले की शिकायत डीजीपी से की थी.

इस मामले में कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस उस आरोपी तक पहुंची जिसने धमकाया था. आरोपी शख्स का नाम महेश पांडेय है जो कि दिल्ली का रहने वाला है. इसकी साली UAE में रहती है जहां यह गया था वहां से वह सिम कार्ड लेकर आया था. उसी सिम का इस्तेमाल महेश पांडेय ने पप्पू यादव को धमकाने के लिए किया था.

उसने फोन कॉल करके पप्पू यादव को अनर्गल बयान बाजी रोक देने की बात कही थी. पप्पू यादव को धमकी देने वालों में तीन चार आरोपी हैं जिसमें से महेन्द्र पांडेय का भी नाम था. पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक ने अपना जुल्म कबूल कर लिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.