Breaking News

खुशखबरी..! बिहार में दिवाली पर राजस्व विभाग के कर्मियों को मिला तोहफा, जानिए किसका-कितना बढ़ा तनख्वाह

पटना: कल यानी 31 अक्टूबर को दिवाली है और एक दिन पहले बिहार सरकार ने भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग में संविदा कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है. राजस्व विभाग ने संविदा पर काम कर रहे कर्मियों के वेतन में वृद्धि का फैसला लिया है. मानदेय में यह बढ़ोतरी 1 अगस्त 2024 से लागू होगी. मानदेय में बढ़ोतरी से सरकार के खजाने पर 192 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

बिहार सरकार ने भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग ने कर्मियों के लिए दीपावली के मौके पर बड़ा ऐलान किया है. विभाग ने भूमि सर्वेक्षण के काम में लगे अधिकारियों के वेतन में इजाफा का फैसला लिया है. संविदा पर जो पदाधिकारी कम कर रहे हैं उनकी वेतन वृद्धि हुई है. ये बढ़ोतरी 4 हजार से 10 हजार तक की गई है. इससे 13 हजार से अधिक संविदा कर्मियों और अधिकारियों को फायदा होगा.

सरकार की घोषणा का लाभ नए तथा पुराने सभी कर्मचारियों को मिलेगा. मानदेय में यह बढ़ोतरी नए और पुराने सभी प्रकार के कर्मियों पर लागू होगी. मानदेय में यह बढ़ोत्तरी 1 अगस्त 24 से लागू होगी. मानदेय में बढ़ोतरी से सरकार के खजाने पर 192 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.