Breaking News

पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग्स से मिली धमकी के बाद हरकत में मुख्यमंत्री सचिवालय, जांच का आदेश

पटना: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद से बिहार पुलिस अलर्ट है. पप्पू यादव ने बिहार सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई है. इसके बाद मुख्यमंत्री सचिवालय एक्शन में आ गया है. सचिवालय की ओर से इस मामले को गंभीरता से लिया गया है. साथ ही इसकी जांच करने की बात कही है.

बता दें कि सांसद पप्पू यादव ने अपनी जान पर खतरा बताया है. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पप्पू यादव की मुश्किल है बढ़ी है. पप्पू यादव ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की घटना के बाद लॉरेंस पर निशाना साधा था. कहा था कि लॉरेंस गैंग को 24 घंटे के अंदर समाप्त कर देंगे. इसके बाद लॉरेंस गैंग के नाम पर पप्पू यादव को धमकी दी गई.

पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री सचिवालय को पत्र लिखकर इस बाबत जानकारी दी थी. ईमेल के जरिए सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री सचिवालय को पत्र लिखा था. पप्पू यादव ने लॉरेंस गिरोह से जान का खतरा बताया और सरकार से सुरक्षा की मांग की. पप्पू यादव की मांग को सरकार ने गंभीरता से लिया है.

ईमेल के जरिए पप्पू यादव ने कहा है कि लॉरेंस गिरोह की ओर से मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है. ऐसी स्थिति में मेरी सुरक्षा को बढ़ाई जाएय मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर सचिव राजेश परिमल ने पत्र जारी किया है. इसमें कहा गया है कि पूरे मामले की छानबीन की जाए. राजेश रंजनपुर पप्पू यादव की सुरक्षा को लेकर जांच की जाए. जांच के बाद उचित कार्रवाई अपेक्षित है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.