BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर: कोटा से छात्रों को वापस लाने के लिए पप्पू यादव ने भेजी 30 बसें…

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी कर दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों, छात्रों, श्रद्धालुओं और अन्य लोगों को वापस लाने की अनुमति दे दी। अधिसूचना के मुताबिक राज्य सरकार आवागमन के लिए बस का इस्तेमाल कर सकती है। बसों को सैनिटाइज करना आवश्यक है तथा सोशल डिस्टेंसिग का पालन होना चाहिए।

इसके बाद जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मधेपुरा के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने राजस्थान के कोटा में फंसे बिहारी छात्रों को वापस लाने के लिए गुरुवार को 30 बसें भेजीं। इसकी जानकारी पप्पू यादव ने ट्वीट कर दी।उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि बिहार सरकार के पास धन नहीं है। मैं तन-मन-धन से हर बिहारी को बिहार वापस लाने को प्रतिबद्ध हूं। कोटा से छात्रों को लाने हेतु वहां 30 बस लगवा दिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी से आग्रह है कि वह बस सेनेटाइज करवा कर, छात्रों की सुरक्षित यात्रा का इंतज़ाम सुनिश्चित कराएं।

जाप अध्यक्ष पिछले कई दिनों से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह करते आ रहे है कि वे कोटा में फंसे बिहारी छात्रों को वापस लाने की व्यवस्था करें।

Input: Hindustan

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.