Breaking News

#MUZ : बिहार का मोस्ट वांटेड शूटर गोविंद पिस्टल संग गिरफ्तार

मुज़फ़्फ़रपुर : 10 लाख के विदेशी पिस्टल और 74 कारतूस के साथ पुलिस ने शूटर गोविन्द को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि किसी हाई प्रोफाइल हत्या की प्लानिंग में मुशहरी इलाके में पहुंचा था, जहां पहले से चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मुसहरी थाना क्षेत्र के द्वारका नगर पावर ग्रिड के समीप से शूटर गोविंद को कार और चालक के साथ दबोच लिया.

गिरफ़्तारी के उपरांत मुशहरी थाना पर गोविन्द से गहन पूछताछ करने के उपरांत ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने भी पूछताछ की है. बताया जा रहा है की काफी अहम् जानकारियां पुलिस के हाथ लगी हैं जिस पर पुलिस इनपुट जुटाते हुए अग्रेत्तर जांच में जुटी है.

बता दें कि गोविन्द पर कथित कुख्यात मंटू शर्मा के साथ पूर्व मेयर समीर कुमार और प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही समेत कोई हाई प्रोफाइल हत्याओं में शामिल होने का शक है स्थानीय पुलिस को।.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.