Breaking NewsCelebritiesHealth & Wellness

BreakingNews: 20 लोगों की मौजदूगी में ऋषि कपूर का चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार

2 साल तक कैंसर से लड़ाई लड़ने के बाद बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का आज नि’धन हो गया. मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में ऋषि कपूर ने आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली. अंतिम वक्त में उनके साथ पत्नी नीतू, बेटे रणवीर समेत पूरा परिवार मौजूद रहा.

ऋषि कपूर का आज मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा. दोपहर 3 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी. इस अंतिम यात्रा में सिर्फ 20 लोगों को शामिल होने की इजाजत दी गई है.

बेटी रिद्धिमा को जारी किया गया पास

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा को दिल्ली पुलिस ने मूवमेंट पास दिया है. रिद्धिमा को मुंबई जाने के लिए दिल्ली पुलिस ने परमिशन दे दी है. ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साउथ ईस्ट दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट में रहती हैं. दिल्ली पुलिस ने उनको मुंबई जाने का मूवमेंट पास जारी कर दिया है. सुबह 10.30 बजे 5 लोगों के लिए पास जारी किया गया है.

अस्पताल पहुंचीं आलिया और करीना

इस बीच ऋषि कपूर का अंतिम दर्शन करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अस्पताल पहुंच गई हैं. इसके अलावा करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान भी पहुंच गए हैं. इसके अलावा अभिषेक बच्चन और कपूर फैमिली के कई करीबी भी अस्पताल पहुंच गए हैं.

अस्पताल पहुंचे थे फैन, पुलिस ने लौटाया

दरअसल, ऋषि के निधन की खबर पाकर कुछ फैंस अस्पताल के बाहर पहुंच गए थे. इसके बाद मुंबई पुलिस ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने और घर जाने की सलाह दी. अस्पताल के सामने 100 मीटर तक सड़क खाली करा ली गई है. किसी को अस्पताल में जाने की इजाजत नहीं है.

ऋषि कपूर के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है और फैंस मायूस हैं. लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड हस्तियां अपने चहेते एक्टर ऋषि कपूर का आखिरी दर्शन भी नहीं कर पाएंगी. ऋषि कपूर के निधन की सबसे पहली खबर महानायक अमिताभ बच्चन ने शेयर की थी. उन्होंने कहा था, ‘वो गए. ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.