Sitamarhi Coronavirus News Update: सीतामढ़ी उत्तर बिहार के कारोना हॉटस्पॉट के रूप में सामने आ रहा है। गुरुवार को संक्रमण के चार नए मामले सामने आए। इस तरह यहां अब तक कुछ छह लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए है। विगत तीन दिनों के अंदर ये मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्विट करके यह जानकारी दी है। सभी संक्रमित झुक्ती बोखरा के हैं। इनमें तीन पुरुष और एक महिला है। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी ली जा रही है।
सीतामढ़ी जिला में बुधवार को पुपरी में मामला सामने आया था। 55 साल की इस महिला का इलाज पटना में चल रहा था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह महिला कैंसर की मरीज थी और पटना आईजीएमस में उसका इलाज चल रहा था। डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। डीएम ने कहा कि पुपरी की जिस महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, उसका सैंपल सीतामढ़ी से नहीं भेजा गया था। उक्त महिला कैंसर की मरीज थी, जो कुछ दिन पूर्व इलाज हेतु सीतामढ़ी से पटना आईजीएमस में गई थी। पटना पहुंचते ही उक्त महिला की कोरोना जांच की गई थी, जो नेगेटिव पाई गई थी। पुनः 29 अप्रैल को उसकी जांच की गई जिसमें वह पॉज़िटिव पाई गई है।

पटना जिला प्रशासन के संपर्क में हैं सीतामढ़ी डीएम
सीतामढ़ी जिला प्रशासन पटना जिला प्रशासन से लगातार समन्वय बनाए हुए है। उक्त महिला के साथ जो भी लोग गए थे, वे पटना में ही हैं। जहां पटना प्रशासन द्वारा उन सभी को क्वारंटाइन में रखा गया है। महिला मरीज को पटना एनएमसीएच में रेफर कर दिया गया है। जहां पुनः जांच होने की संभावना है। जिला प्रशासन एतिहातन वह सभी जरूरी कदम उठा रहा है, जो ऐसी स्थिति में आवश्यक है
Saroj kumar Gupta, सीतामढ़ी



Leave a Reply