Breaking News

गायघाट में तिरहुत स्नातक उपचुनाव को ले एनडीए मतदाता मिलन समारोह का हुआ आयोजन

दीपक कुमार।

गायघाट में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव को लेकर एनडीए मतदाता मिलन समारोह का हुआ आयोजन, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने की अभिषेक झा को विजयी बनाने की अपील की है। जिले के गायघाट, बोचहां और बंदरा प्रखंड में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव की तैयारी हेतु एनडीए मतदाता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीतामढ़ी सांसद और लगभग 22 वर्षों से तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के पूर्व सदस्य देवेश चंद्र ठाकुर शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा की तिरहुत के मतदाता मालिकों के आशीर्वाद से लंबे समय तक उन्हें इस क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का मौका मिला। 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए के टिकट पर सीतामढ़ी संसदीय क्षेत्र से वे सांसद चुने गए। जिस वजह से यह सीट रिक्त हुई। पार्टी तथा गठबंधन ने इस उप चुनाव में पार्टी का लंबे समय तक पक्ष रखने वाले प्रवक्ता अभिषेक झा को उम्मीदवार बनाया है। तिरहुत क्षेत्र जेडीयू और एनडीए गठबंधन के लिए लंबे समय से पारंपरिक सीट रही है। इस क्षेत्र के मतदाता मालिकों का रुझान हमेशा एनडीए की तरफ रहा है। खासकर मुजफ्फरपुर के स्नातक मतदाता मालिकों का एक तरफा समर्थन एनडीए के प्रत्यासी के साथ रहा है। विधान परिषद के सदस्य के रूप में लंबे समय तक मैंने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निदान हेतु बहुत से कार्य किए और लोगों का अपार स्नेह और समर्थन भी मिलता रहा। वही रालोसपा के प्रत्याशी सह प्रतिनिधि ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही एनडीए की सरकार ने हमेशा स्नातकों के हित में फैसले लिए हैं तथा रोजगार जैसे अहम मुद्दे पर बिहार की सरकार ने एक नए मॉडल की स्थापना करते हुए लाखों की संख्या में लोगों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांटे हैं। यह एक प्रमुख कारण है जिसकी वजह से स्नातकों की पहली पसंद नीतीश कुमार हैं। इस बार के उपचुनाव में वोटरों की संख्या पहले से अधिक होने की संभावना है। उनहोंने प्रत्यासी अभिषेक झा के विषय में बताया कि अभिषेक झा एनआईटी पटना से सिविल इंजीनियरिंग के टॉपर रहे हैं तथा युवा और कुशल उम्मीदवार हैं जो निश्चित रूप से तिरहुत क्षेत्र के मतदाताओं की पहली पसंद होंगे। सांसद देवेश चंद ठाकुर और रालोसपा के प्रत्याशी सह प्रतिनिधि ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह ने मौके पर उपस्थित सभी स्नातकों से यह अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में लोग अभिषेक झा जी के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देकर उन्हें जिताएं।मौके पर उपस्थित तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू के उम्मीदवार अभिषेक झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेताओं तथा देवेश चंद्र ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन जैसे साधारण कार्यकर्ता को भी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। साथ ही साथ झा ने मौके पर उपस्थित सभी स्नातकों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की ताकि एक मजबूत लोकतंत्र की ने नींव तिरहुत में रखी जा सके।मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष लालबाबु सहनी, भाजपा नेता अशोक सिंह, जदयू नेता प्रभात किरण आदि थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.