Breaking News

कश्मीर में हुए आ’तंकी हम’ले पर चिराग पासवान ने जाहिर की चिंता

पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कश्मीर में नई सरकार बनने के बाद इस तरह के आतंकी हमले बढ़ गए हैं. बिहार के मजदूरों की भी मौत हुई है, यह घटना काफी दुखद है.

चिराग पासवान ने कहा कि इस घटना को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह से कार्रवाई कर रही है, लेकिन नई सरकार जो जम्मू कश्मीर में बनी है, उन्हें भी इस बढ़ते हुए घटना को लेकर कड़ी कार्रवाई करनी होगी. उन्होंने कहा कि इससे पहले जब केंद्र का शासन जम्मू कश्मीर में हुआ करता था, इस तरह की घटनाओं में काफी कमी आई थी.

चिराग पासवान ने कहा कि नई सरकार बनने के बाद इस तरह की घटनाएं जो बढ़ रही है, निश्चित तौर पर यह चिंता का विषय है. हम वहां की नई सरकार से कहेंगे कि वो भी ऐसी घटना को लेकर अलर्ट रहें और कड़ी करवाई करें

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.