फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का आज नि’धन हो गया।ऋषि कपूर 67 साल के थे। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वो चला गया..ऋषि कपूर..चले गए..।मैं बु’री तरह टू’ट गया हूं। ऋषि कपूर के परिवार की ओर से इसकी आधिकारिक सूचना भी दे दी गई है।ऑफ़िशियल स्टेटमेंट के मुताबिक, ऋषि कपूर ने गुरुवार को सुबह 8:45 मिनट पर इस दुनिया को अलविदा कहा। इसमें बताया गया कि ऋषि कपूर पिछले दो साल से leukemia से पी’ड़ित थे।
इससे पहले बुधवार(29 अप्रैल) को एक्टर की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। उनका इलाज़ मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में चल रहा था। फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर देश भर में शोक की लहर है। देश के राजनेता भी ऋषि कपूर की मौ’त पर अपना शो’क व्यक्त कर रहे हैं।

Rishi Kapoor D’eath Political Reactions:
ऋषि कपूर के नि’धन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, बहुआयामी, प्रिय और जीवंत…ये ऋषि कपूर जी थे। वह प्रतिभा का पावरहाउस थे।मैं हमेशा सोशल मीडिया पर भी अपनी बातचीत को याद करूंगा।वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में भावुक थे।उनके नि’धन से दु’खी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि जाने माने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से दुखी हूं। उन्होंने अपने अनमोल अंदाज और अदाकारी से अपने प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बनाई। दुख की इस घड़ी में मेरे विचार, उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।ओम शांति।



Leave a Reply