Breaking News

बिहार में जहरीली शराब का कहर, छपरा में एक की गई जान दो की आंख की रोशनी खत्म

छपरा: बिहार में जहरीली शराब ने एक बार फिर कहर बरपाया है। जानकारी के मुताबिक सारण जिले के छपरा में एक शख्स की मौत के बाद जहरीली शराब पीने से हुई है। जिले के मशरक के बराहींपुर गांव में मंगलवार की रात शराब पीने से एक युवक की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक, जहरीली शराब की वजह से दो लोगों की आंख की रोशनी भी छिन गई है। इधर सारण की सीमा से सटे सीवान जिले के भगवानपुर प्रखंड के बेलासपुर में भी 3 की मौत की चर्चा है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जिले के भगवानपुर थाने के कौड़ियां गांव में मंगलवार की रात 3 लोगों की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई है। पुलिस ने 2 शव बरामद किए हैं।

कहा जा रहा है कि 1 शख्स के शव को परिजनों ने जला दिया है। परिजन जहरीली शराब पीने से मौत होने का आरोप लगा रहे हैं। यहां डीएम-एसपी जांच के लिए घटनास्थल पर रवाना हो चुके हैं। अभी प्रशासन इन मौतों की गहराई से जांच- पड़ताल कर रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.