Breaking News

गायघाट:अनुश्रवण समिति की बैठक में सदस्यों ने ख़ूब हंगामा व नारेबाजी की

दीपक कुमार ।

गायघाट। प्रखंड के जनप्रतिनिधि भवन में मंगलवार को हुई अनुश्रवण समिति की बैठक हंगामेदार रही। प्रमुख श्रवण कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि और मुखिया एक सुर में प्रखंड की सभी बाढ़ प्रभावित पंचायत को पूर्णत: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने को लेकर हंगामा करने लगे। प्रमुख ने हंगामा कर रहे सदस्यों को बारी-बारी से अपनी बात रखने को कहा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ मजाक कर रही है। उन्होंने अपने पंचायत का हवाला देते हुए कहा कि चार पंचायत पूर्ण रूप से बाढ़ से प्रभावित है।फिर भी आशिंक रूप से सीओ शिवांगी पाठक ने मनमानी की। जांच रिपोर्ट में मनमानी किया है। अंचल कार्यालय को पंचायत में बाढ़ नही दिखाई दे रहा है। फिर भी पंचायत को आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया। वहीं, पंसस शशांक शेखर चौहान ने कहा कि बागमती नदी से सटा पंचायत होने के कारण बाढ़ के पानी से धान की फसल को व्यापक क्षति हुई है। लोग अपने परिवार और मवेशी को लेकर ऊंचे जगहों पर शरण लिए हुए थे। विधायक निरंजन राय ने कहा कि पंचायत में बाढ़ का जायजा लिया था।हमने भी देखा बाढ़ पीड़ितों को काफ़ी भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गया है। व्यापक क्षति हुई है। उन्होंने सीओ को कहा था कि पंचायत को पूर्णत: बाढ़ प्रभावित कर रिपोर्ट करें। गायघाट प्रखंड में 7 पंचायत पूर्ण रूप से बाढ़ से प्रभावित हैं और अंचल अधिकारी गायघाट ने आंशिक कर कुछ वार्ड में बिना जनप्रतिनिधि को बताएं हुए राशि लाभुक के खाते में भेज दी है। जिससे पंचायत में आरजकता का माहौल बना हुआ है। माले के जितेन्द्र यादव ने कहा कि बाढ़ को लेकर जो यह बैठक बुलाई गई है, वह सिर्फ एक खानापूर्ति है। उन्होंने कहा कि बैठक में बाढ़ को लेकर समग्र रिपोर्ट पेश की जानी चाहिए थी, जो नहीं रखी गई। यह बाढ़ पीड़ितों के साथ अन्याय है। कहा कि सरकार और प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के प्रति बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं है। सरकार बाढ़ पीड़ितों के प्रति सरकार बिल्कुल गंभीर नहीं है। सभी लोगों ने कहा कि जिन पंचयातों को आंशिक बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है, उसे पूर्ण बाढ़ प्रभावित घोषित करें। सभी पंचायतों में बाढ़ से हुई फसल क्षति का मुआवजा देने की बात कही। बैठक में बीडीओ संजय कुमार राय, सीओ शिवांगी पाठक आदि थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.