Breaking News

झारखंड चुनाव को लेकर चल रही JDU की बैठक खत्म, जानें सीट बंटवारे पर क्या बोले अशोक चौधरी

पटना: झारखंड में विधानसभा के चुनाव को लेकर जेडीयू और बीजेपी के बीच सीटों पर सहमति नहीं बनी है. चुनाव की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक की. इसमें जेडीयू के झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी भी शामिल हुए. बैठक में झारखंड चुनाव को लेकर सीटों पर रणनीति बनाई गई और चर्चा की गई. बैठक खत्म होने के बाद अशोक चौधरी ने यह साफ कर दिया कि अभी सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी से बातचीत चल रही है. 

बीजेपी की ओर से दो सीट दिए जाने की चर्चा पर अशोक चौधरी ने कहा कि नहीं अभी बातचीत चल रही है. हमारे बड़े आलाकमान और बीजेपी के आलाकमान से बातचीत चल रही है. बातचीत के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. अशोक चौधरी ने कहा कि यह कह पाना कि दो सीट जेडीयू को दी गई यह अभी ठीक नहीं है. 

वहीं, झारखंड जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने यह कहा कि हम लोग 11 सीटों पर लड़ना चाहते हैं. दो सीटों की चर्चा पर कहा कि सवाल ही नहीं उठता है. खीरू महतो के इस बयान से यह साफ हो गया है कि जेडीयू कम सीटों में मानने वाली नहीं है. हालांकि देखना होगा कि बीजेपी कितनी सीटें देती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.