फिल्म इंडस्ट्री को लगातार दूसरे दिन एक और बड़ा झ’टका लगा है. बुधवार को इरफान खान के जाने का गम अभी खत्म ही नहीं हुआ था कि गुरुवार को एक और दिग्गज अलविदा कह गया. ऋषि कपूर ने गुरुवार को मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली. बॉलीवुड के कई अभिनेता, देश के नेता समेत कई बड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं. ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे और गुरुवार को मुंबई के अस्पताल में 67 साल की उम्र में उनका नि’धन हुआ.

स्वर कोकिला लता मंगेशकर भी ऋषि कपूर के निधन से भावुक दिखीं. आजतक से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब ऋषि 6 महीने के थे, तब उन्होंने गोद में उठाया था. लता मंगेशकर ने ट्विटर पर भी एक भावुक कर देने वाली तस्वीर साझा की.
बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी सांसद सनी देओल ने ऋषि कपूर के निधन पर एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा कि ऋषि जी के जाने के गहरा सदमा लगा है, वो शानदार अभिनेता और इंसान थे.
देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर लिखा कि फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से काफी दुखी हूं. उनके जाने से देश ने एक बेहतरीन अभिनेता को खो दिया.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख व्यक्त किया. राहुल गांधी ने लिखा कि ये हफ्ता भारतीय सिनेमा के लिए काफी दुख देने वाला है, एक और लिजेंड ऋषि कपूर आज हमारे बीच से चले गए. एक शानदार अभिनेता, जो हर जेनरेशन के लिए प्रेरणादायी थी.



Leave a Reply