Breaking News

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को ऐसे किया ताजा

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें नमन किया है। जेपी संग्रहालय में लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

लोकनायक की जयंती राज्य सरकार राजकीय समारोह के रूप में मना रही है। सीएम नीतीश कुमार ने संग्रहालय में घूम-घूमकर जेपी के स्मृतियों को याद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजदू लोगों से पुरानी यादों को भी साझा किया।

संग्रहालय के गलियारे में कभी रणनीति बनती थी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आरती पूजन, भजन-कीर्तन और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.