Breaking News

गायघाट। विधायक ने पूजा पंडालों का किया भ्रमण, मां दुर्गा से क्षेत्र की खुशहाली की कामना

दीपक कुमार।

गायघाट राजद विधायक निरंजन राय ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के गायघाट और बंदरा के कई पूजा पंडालों में दुर्गा मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गायघाट प्रखंड क्षेत्र के रमौली, बलौर समेत विभिन्न गांवों के पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा से आशीर्वाद लिया। उन्होंने मां दुर्गा से क्षेत्र के खुशहाली की कामना किया। विभिन्न पूजा पंडालों में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिषासुर के कहर से परेशान होकर देवताओं ने मां दुर्गा से महिषासुर के अत्याचार से छुटकारा करने की विनती की। उसके बाद मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। विधायक निरंजन राय ने कहा कि वर्तमान समय में भी क्षेत्र और समाज में महिषासुर रूपी मौजूद भ्रष्टाचार और अपराध को समाप्त करने के लिए सभी को प्रण लेने की जरूरत है। समाज और देश से भ्रष्टाचार और अपराध पर नियंत्रण रख कर ही बेहतर विकास की परिकल्पना की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र में लगभग सभी जगहों पर महिषासुर रूपी भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा को पार कर चुका है। उन्होंने मां दुर्गा से क्षेत्र की खुशहाली की कामना किया।गायघाट विधायक ने पंडाल भ्रमण के दौरान प्रखंड के विभिन्न गांवों में पहुंच कर पूजा कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और ग्रामीणों से मिले।वहीं दूसरी ओर पूजा समिति के सदस्यो ने विधायक को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष पांचू महासेठ, युवा राजद नेता सह समाजसेवी राहुल कुमार, अरविंद राय, संतोष यादव, विजय राय, धर्मेन्द्र यादव, प्रमोद राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.