Breaking NewsDELHISTATE

अजीबोगरीब: लॉकडाउन के बीच घर का राशन लेने निकला युवक दुल्हन लेकर वापस लौटा

कोरोना वायरस के कारण से पूरे देश में लॉकडाउन है। लोगों का घरों से निकलना प्रतिबंधित है। यह प्रतिबंध फिलहाल तीन मई तक जारी है। इस बीच आज (29 अप्रैल) दोपहर साहिबाबाद में एक युवक घर का राशन लेने के लिए निकला। जब वह वापस आया तो सभी चौंक गए।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, युवक ने तीन महीने पहले ही प्रेम विवाह कर लिया था, लेकिन वह कोर्ट में शादी नहीं कर पाया था। आज जब युवक राशन के लिए निकला और लौटा तो उसके साथ उसकी दुल्हन भी थी।

युवक जब दुल्हम लेकर घर पहुंचा तो परिजनों ने दोनों को ही अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने पुलिस बुलाई। थाने में भी परिजन राजी नहीं हुए। इसके बाद युवक पत्नी को लेकर अपने किसी परिचित ये यहां किराए पर रहने चला गया है। पुलिस का कहना और कि दोनों बालिग हैं और किसी पक्ष से कोई शि’कायत भी नहीं है। इसलिए उनकी तरफ से कोई का’र्रवाई नहीं की जा सकती है।

लॉकडाउन में दुल्हन नहीं करना चाह रही थी शादी, दूल्हा बाइक पर बारात लेकर पहुंचा
कोरोना महामारी के चलते आयोजन के साथ शादियों पर प्रशासन रोक लगा दी है। मगर बिल्सी क्षेत्र के दूल्हे राजा को आयोजन न करना तो मंजूर था मगर शादी टालना मंजूर नहीं था। घुड़चड़ी करने वाला दूल्हा घोड़े की जगह बाइक से बारात ले गया। मामला बिल्सी क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया का है। गांव निवासी गंगा प्रसाद के पुत्र सोमेंद्र की शादी दातागंज से तय हुई थी। लॉकडॉउन को लेकर शादी आयोजन की खुशियां फीकी कर दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.