Breaking News

चिराग पासवान ने किया JDU की मांग का समर्थन, कहा – CM नीतीश को भारत रत्न मिलना ही चाहिए

पटना: जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने पटना में पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘भारत रत्न’ देने की मांग की थी. चिराग पासवान ने भी जेडीयू की मांग का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि सीएम में हर वो गुण हैं, उनमें हर वो सामर्थ है, जिसके लिए भारत रत्न जैसे सम्मान से उनको सम्मानित किया जाना चाहिए.

चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लंबा राजनीतिक अनुभव है. आप उनकी राजनीति से सहमत-असहमत जरूर हो सकते हैं लेकिन इस बात को झुठलाया नहीं जा सकता कि जिस राजनीतिक पृष्ठभूमि से वह आते हैं और जिस संघर्ष के साथ वो राजनीति के एक ऐसे मुकाम तक पहुंचे, जहां पर वह लंबे समय तक भारत की राजनीति की धुरी बने रहे. लिहाजा उनको भारत रत्न जरूर मिलना चाहिए.

उन्होंने कहा कि अच्छी बात है. होनी भी चाहिए और उनको भारत रत्न मिलना भी चाहिए. देखिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का जो राजनीतिक अनुभव है, उसकी तुलना बहुत कम राजनीतिज्ञों से की जा सकती है. जेडीयू के नेताओं को लगता है और मैं भी मानता हूं कि उनमें हर वो गुण हैं, उनमें हर वो सामर्थ है, जिसके लिए भारत रत्न जैसे सम्मान से उनको सम्मानित किया जाना चाहिए

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.