केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा को लेकर संशय दूर कर दिया गया है। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक ने इस संबंध में बताया है कि 12 वीं बोर्ड की परीक्षा लॉक डाउन के बाद ली जाएगी वहीं 10 वीं की परीक्षाएं नहीं होंगी।
इंटरनल एसेसमेंट और बाकी पैमानों के आधार पर इनका परिणाम घोषित होगा। मगर दिल्ली के दंगा प्रभावित क्षेत्रों में शेष पेपर कराए जाएंगे। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने परीक्षा पर कायम संशय को दूर करते हुए कहा है कि जैसे ही लॉक डाउन खत्म होगा वैसे ही सीबीएसई बोर्ड के द्वारा 29 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वही दसवीं बोर्ड के शेष विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इंटरनल एसेसमेंट और बाकी पैमानों के आधार पर दसवीं का परिणाम घोषित किया जाएगा। केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली में कुछ विषयों की परीक्षा जो रह गई हैं ली जाएंगी।

गौरतलब है कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी बोर्ड परीक्षाओं को न कराने को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल को सुझाव देते हुए कहा था की सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए 10वीं और 12वीं की बाकी विषयों की बोर्ड परीक्षाएं जून तक करवाना व्यवहारिक नहीं है।



Leave a Reply