Breaking News

अब अ’पराधियों की खैर नहीं! डीजीपी ने पुलिस को दिए 6 टास्क, सेट किया नया प्लान

दीपक कुमार।

बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं है। जिस कदर पिछले कुछ दिनों से अपराधिक मामले देखने को आए हैं इसको लेकर अब सूबे के डीजीपी ने बड़ा फैसला लिया है। डीजीपी ने यह तय किया है अब वह खुद अपराधियों की क्लास लगाने निकलेंगे। डीजीपी आलोक राज विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए हर सप्ताह जिलों का दौरा करेंगे। सबसे पहले उन जिलों का दौरा किया जाएगा जहां आपराधिक कांड अधिक हो रहे हैं। डीजीपी ने पुलिस पदाधिकारियों को छह बिंदुओं पर विशेष तौर पर काम करने का टास्क दिया। अपराधियों के विरुद्ध जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्ती बरतने और आम जनता की शिकायतें सुनते हुए उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश पुलिसकर्मियों को दिया गया है। इसके अलावा, विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्ती को लगातार सक्रिय रखने को कहा गया। पेशेवर और संगठित अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के साथ ट्रायल चलाकर उन्हें जल्द से जल्द सजा दिलाने का टास्क भी पुलिस अधिकारियों को दिया गया। इधर डीजीपी ने डीआइजी और एसपी को भी आमलोगों की शिकायतें सुनने को कहा। इसके साथ ही पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के प्रदर्शन की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के आधार पर थानेदार से डीएसपी स्तर तक के पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा होगी। इसमें लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.