दीपक कुमार।
भाजपा के देशव्यापी सदस्यता अभियान (BJP Nationwide Membership Drive) को बड़ी कामयाबी मिल रही है. पार्टी के मुजफ्फरपुर जिले के जिला उपाध्यक्ष रानी सिंह ने महज 26 दिनों में हजारों नए लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा है और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. साथ ही इस अभियान के तहत पार्टी ने सिर्फ गायघाट विधानसभा क्षेत्र में लोगों को सदस्य बनाया है. पार्टी ने दो सितंबर से सदस्यता अभियान का पहला चरण शुरू किया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी. पार्टी ने इस बार दस करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है.
भाजपा ने यूपी, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी दो-दो करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है. गुजरात में पार्टी की कोशिश यह है कि जितने वोट मिले हैं, उतने ही सदस्य बनाए जाएं.
सांसदों और विधायकों को भी दिया लक्ष्य
भाजपा ने इस अभियान में सांसदों को भी जोड़ा है और हर सांसद को 15 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है.
इसके साथ ही पार्टी ने विधायकों के लिए भी लक्ष्य तय किया है, इसके तहत हर विधायक को पांच हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है.










Comment here