Breaking News

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे गया, 6 दिनों तक चलेगी भागवत कथा

गया: बोधगया के संबोधी रिसोर्ट बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार की देर रात पहुंचे. पितृपक्ष मेला के दौरान वो 6 दिनों तक इसी रिसोर्ट में प्रवास करेंगे. जहां प्रवास स्थल पर रहकर विशेष भक्तों को पिंडदान कराएंगे तथा भागवत कथा करेंगे. गया जिला प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कड़े इंतेजाम किए हैं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार से लेकर 2 अक्टूबर तक बोधगया के प्रवास पर रहेंगे. इस बार भी बाबा का दिव्य दरबार नहीं लगेगा.

पितृपक्ष मेला अवधि के दौरान तीर्थयात्रियों की अत्यधिक संख्या होने के कारण प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिलने के कारण सार्वजनिक रूप से कथा का आयोजन और दरबार का भी आयोजन नहीं किया जाएगा. रिसोर्ट के एक हॉल में भागवत कथा के दरबार को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. आकर्षक रूप से सजाया गया है. वहीं, भक्तों की रिसोर्ट में एडवांस बुकिंग हो चुकी है. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पहुंचने से पहले ही सिक्योरिटी टीम पहुंच गई है. 

रिसोर्ट में सार्वजनिक रूप से लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी जिनके पास पर्ची है सिर्फ वही भक्त धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भागवत कथा में शामिल हो सकेंगे. 2 अक्टूबर को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वापस बागेश्वर धाम लौट जाएंगे. नवरात्रि के दौरान उन्हें साधना के लिए वापस लौटना है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.