दीपक कुमार।
मुजफ्फरपुर | जदयू की ओर से आज से एलएस कॉलेज के सभागार में दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम आयोजित हो गया । पंचायत से लेकर प्रखंड और जिले स्तर के पार्टी के अधिकारियों व कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा रूबरू हो रहे हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा निर्देश के बाद पार्टी सांगठनिक कार्यक्रम पर जोर दे रही है। बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार बता दें कि यह कार्यक्रम 27 सितंबर को मुजफ्फरपुर जिले से शुरू होकर 20 जनवरी 2025 को नालंदा जिले में समाप्त होगा। जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने बताया कि इस कार्यकर्ता समागम के तहत मनीष वर्मा 27 सितंबर को मुजफ्फरपुर पहुंचे हैं ।यहां आज और कल कार्यकर्ता समागम आयोजन किया गया हैं । राष्ट्रीय महासचिव जिले के सभी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की है। वे समाजसेवी और बुद्धिजीवियों के साथ भी संवाद करेंगे। संवाद में उठे मुद्दों व सुझावों को मनीष वर्मा सीएम नीतीश कुमार तक रखेंगे। 29 को वे यहां से सिवान के लिए रवाना होंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव समेत कई जदयू के ज़िला से प्रखंड अध्यक्ष समेत दर्जनो लोग उपस्थित थे।








Leave a Reply