आज दिनांक 26/09/2024 दिन बृहस्पतिवार को भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में चार दिवसीय प्रांतीय खेलकूद(रथेलेटिक्स) समारोह के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख एवं प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर दर्शन नगर,छपरा ने कहा कि विद्या भारती बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक लंबे समय से कार्य कर रहा है ,इस तहत प्रांतीय एथलेटिक्स जो चार दिवसीय एम आई टी (MIT) इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में होना है , इसमें तीन वर्ग में 14 वर्ष, 17 बरस और 19 वर्ष तक के बच्चे भाग लेने वाले हैं, उत्तर बिहार के सभी सरस्वती विद्या मंदिर से भैया बहन यहां अपनी सहभागिता देने वाले हैं । साथ में लोक शिक्षा समिति जो विद्या भारती की ही एक इकाई है , उसमे सदस्य एवं भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सह सचिव डॉ अंगज कुमार जी ने कहा कि यह चार दिवसीय एथलेटिक्स समारोह जो दिनांक 27 से लेकर 30 सितंबर 2024 तक मुजफ्फरपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में होने वाला है ,जो वाकई शिक्षा के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास ,जिसमें खेलकूद भी शामिल है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति को बल देने वाला भी कार्यक्रम है। साथ में अभी बहुत गर्व की बात है कि जिस समय यह समारोह का आयोजन किया गया है ,कुछ दिन पहले बिहार प्रदेश में एक खेलकूद के लिए विश्व विद्यालय का भी स्थापना हुआ है ,जो वाकई भैया बहनों के लिए इकाई ,जिला, प्रदेश, प्रांत, राज्यऔर फिर देश के उसे सबसे ऊंचे स्थान में खेलने के लिए अपने प्रांत को स्वस्थ और खुशहाल बनाने के लिए किया गया कार्य है । इसमें विभाग निरीक्षक श्री ललित कुमार राय ने अपने पूर्वजों के द्वारा शिक्षा को एक नया आयाम जो विस्मित हो गया था उसको पुनः जीवित करने वाला है, चुकि यह माह पितरों के नाम है ।
सबसे अन्त में सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री अजय कुमार जी ने सभी भैया बहनों को शुभकामनाएं दी और सबका इस गरीबनाथ के पावन धरती पर स्वागत किया । मीडिया प्रमुख डॉ सौरभ











Leave a Reply