दीपक कुमार। गायघाट
बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी गोपी किशन के साथ गायघाट विधायक निरंजन राय ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गायघाट प्रखंड के रामनगर,बोआरी डीह, दहिला पटशर्मा,लोमा,कमरथू,जारंग पूर्वी, जारंग पश्चिमी,सुस्ता,कांटा पिरौंछा उत्तरी एवं केवटसा पंचायतों में “मतदाता संवाद कार्यक्रम” के तहत स्नातक मतदाताओं के अधिकार के बारे में चर्चा की तथा वोटिंग प्रक्रिया से संबंधित जानकारी साझा किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ साथियों, त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ गणमान्य लोग शामिल थे।








Leave a Reply