Breaking News

जगदानंद सिंह का ऐलान, स्मार्ट मीटर उखाड़ फेंको’ 1 अक्टूबर से RJD का आंदोलन

पटना: 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा के बाद अब लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी ने स्मार्ट मीटर को लेकर हल्ला बोल दिया है। बुधवार को आरजेडी दफ्तर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने हुंकार भरते हुए कहा कि RJD अब 1 अक्टूबर से स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने घोषणा की है कि 1 अक्टूबर से स्मार्ट बिजली मीटर के खिलाफ RJD आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि हम सरकार को डेढ़ महीने का अल्टीमेटम देते हैं। इसके बाद स्मार्ट बिजली मीटर लगाने वाले कर्मचारी और पदाधिकारी को गांव में घुसने नहीं देंगे और स्मार्ट बिजली मीटर को उखाड़ फेंकेंगे।

अब राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार में स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट मची हुई है। गरीब, किसान और आम उपभोक्ता इससे काफी परेशान हैं। दूसरे राज्यों की तुलना में बिहार में तेजी से स्मार्ट मीटर की शिकायतें बढ़ी हैं।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार में सिर्फ इतने स्मार्ट मीटर लगे हैं, जितने पूरे देश में भी नहीं लगे है। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि बिहार में अबतक 32 लाख स्मार्ट मीटर लगे हैं, जो पूरे देश के अनुपात में काफी अधिक है। एक करोड़ 72 लाख स्मार्ट मीटर बिहार में लगाने का टार्गेट है।उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर का मुख्य उद्देश्य था कि एक ही जगह से रीडिंग लेना, लेकिन 30 से 40 फीसदी अधिक रीडिंग आ रही है लिहाजा आरजेडी इसके खिलाफ 1 अक्टूबर से आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.