दीपक कुमार।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष रानी सिंह ने अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस पर अपनी बेटी साक्षी कुमारी को मिठाई खिलाई और केक काटकर बधाई दी और कहा कि बेटियां हम सभी की आन-बान और शान हैं और इन्हीं बेटियों ने देशभर में नाम चमकाने का काम कर रही है। ऐसी होनहार बेटियों पर हमे को हमेशा गर्व रहेगा। आज के जमाने में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है, बल्कि उनसे दो कदम आगे चलकर अपने परिवार समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं।उन्होंने कहा कि आज भी कई जगह बेटियों को बेटों से कम आंका जाता है। आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो बेटी के जन्म पर खुश नहीं होते, क्योंकि उनका ऐसा मानना है कि बेटियां पराई होती हैं और बेटे वंश आगे बढ़ाने वाले होते हैं। इस रूढ़िवादी विचारधारा के चलते आज ही कई जगहों पर कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसे कृत्य किए जाते हैं।
ऐसे में इस छोटी सोच से बेटियों को बचाने और उन्हें एक उज्जवल भविष्य देने के मकसद से हर साल सितंबर में अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस मनाया जाता है। बेटियां हमारी सृष्टि का आधार हैं। हम सभी मिलकर बेटियों की शिक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लें व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव प्रयत्न करें।









Leave a Reply