Breaking News

गायघाट को नशा मुक्त, अपराध मुक्त तथा लोगों की सेवा भावना मेरी प्राथमिकता होगी

दीपक कुमार।

गायघाट थाना में नए थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने अपना कार्यभार संभाला है। कार्यभार संभालने के पश्चात थानाध्यक्ष ने कहा कि पहली प्राथमिकता अपराध पर पूर्णतः नियंत्रण के साथ ही सरकार के निर्देश का अनुपालन करते हुए शराब बंदी को शतप्रतिशत जमीन पर उतारने का प्रयास होगा। नए थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने शराब के धंधेबाजों व शराबियों को चेताते हुए सख्त लहजे में कहा कि यदि शराब का सेवन करना है या शराब का धंधा करना है, तो गायघाट थाना क्षेत्र से दूर रहें। अन्यथा पकड़े जाने पर शराबबंदी कानून के तहत सख्ती के साथ पालन किया जाएगा। उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही कहा कि अपराधियों पर नकेल कसना और थाना क्षेत्र में अमन-चैन कायम करना हमारी पहली प्राथमिकता है। थानेदार ने यह भी कहा कि शराब कारोबारी एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि फरार आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.