Breaking News

मुकेश सहनी को मिली Y+ श्रेणी की सुरक्षा, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

पटना: वीआईपी पार्टी के प्रमुख व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी गई है. गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दिया है. गृह विभाग के विशेष सचिव ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को वाई प्लस की सुरक्षा प्रदान की जाती है.

मिली जानकारी के अनुसार मुकेश सहनी के जान के खतरे को देखते हुए गृह विभाग ने वाई प्लस की सुरक्षा देने की अनुशंसा पिछले महीने ही पुलिस मुख्यालय से की थी, लेकिन अब तक इस पर पुलिस मुख्यालय ने कोई निर्णय नहीं लिया गया है. इधर इसको लेकर वीआईपी पार्टी ने चिंता जताई है.

वीआईपी के प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि बिहार सरकार सुरक्षा प्रदान करने में भेदभाव कर रही है जब हमारे नेता की जान के खतरे को देखते हुए गृह विभाग ने वाई प्लस की सुरक्षा नियम अनुसार देने की अनुशंसा की तो सुरक्षा देने में देर क्यों की जा रही है? यह समझ से परे है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.