Breaking NewsCelebrities

वर्सोवा क’ब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किए गए Irrfan Khan, जनाजे में सोशल डिस्टेंसिंग का रखा गया ख्याल…

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) का बुधवार को मुंबई के हॉस्पिटल में नि’धन हो गया. इस खबर के सामने आते ही पूरा बॉलीवुड हिल सा गया है और लगभग सितारे सद’मे में हैं. वहीं, लॉकडाउन के बीच वर्सोवा कब्रिस्तान में इरफान खान सुपुर्द-ए-खाक किए गए. इस दौ’रान परिवार के सिर्फ 5 सदस्यों और कुछ फिल्मी जगत से जुड़े सेलेब्स ही वहां मौजूद थे. लॉकडाउन के चलते सुपुर्द-ए-खाक की रस्म में बहुत कम लोगों को शामिल होने की इजाजत दी गई थी. 

इरफान की अंतिम यात्रा में कम ही लोगों को शामिल होने का मौका मिला. क्योंकि यहां सोशल डिस्टेंसिंग का काफी ध्यान रखा गया. जब कुछ सेलेब्स अंदर कब्रिस्तान से बाहर आ जाते थे तब दूसरों को अंदर जाने की इजाजत दी गई. लेकिन इन पाबंदियों के बाद भी इरफान खान के चाहने वाले फिल्मी जगत के कुछ लोग कब्रिस्तान पहुंचे. जिनमें तिग्मांशु धूलिया, कपिल शर्मा, सिंगर मीका सिंह और भी कुछ लोग शामिल हैं.

हालांकि लॉकडाउन के कारण जिस तरह किसी बड़े सेलिब्रिटी के अंतिम संस्कार में सितारों का जमघट होता है वैसा नजारा आज बिलकुल भी देखने को नहीं मिला.बता दें, अचानक से त’बीयत खराब हो जाने के कारण इरफान को सोमवार को मुंबई के हॉस्पिटल कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था. वहां बताया गया था कि उन्हें कोलोन इंफेक्शन (पेट के संक्रमण) हो गया है, लेकिन बुधवार को उनकी नि’धन की खबर सामने आई. 

अभिनेता इरफान खान भी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. साल 2017 जून में इरफान काम बीच में ही छोड़कर इलाज कराने के लिए विदेश चले गए थे. इरफान ने सोशल मीडिया के माध्यम से बीमारी की जानकारी दी थी. वह सोशल मीडिया पर ही अपनी तबीयत से जुड़े अपडेट फैंस को देते रहते थे. पिछले साल विदेश से घर लौटने के बाद उन्होंने अपनी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग पूरी की थी. जो बीते महीने रिलीज हुई.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.