Breaking News

गायघाट :16 को तेजस्वी यादव के जनसंवाद में भाग लेंगे राजद कार्यकर्ता

दीपक कुमार।

गायघाट विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंड राजद के सभी पंचायत अध्यक्षों व प्रखंड कमेटी सदस्यों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राजद के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा ने की। इसमें 16 और 17 सितंबर को मुजफ्फरपुर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यकर्ताओं के साथ होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने पर चर्चा की गई।

राजद के युवा नेता सह आपदा प्रबंधन के प्रेदश महासचिव आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा ने प्रखंड स्तरीय नेताओं को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर युवा नेता चंदन यादव, राम बाबू सिंह यादव (पूर्व जिला परिषद सदस्य) गुड्डू यादव( जिला महासचिव युवा राजद) राहुल यादव, जय प्रकाश यादव, मनोज यादव ( प्रखण्ड अध्यक्ष बंदरा) सुरज राय, देवन शाह (प्रखण्ड अध्यक्ष राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ) संजय यादव, धर्मेंद्र यादव, नरेश राय, दिनेश राय (पूर्व प्रमुख प्रत्याशी गायघाट), मनदीप सिंह,कुणाल सिंह, मिथलेश राय, संजय राय, देवेन्द्र यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.