Breaking News

गायघाट।हवन पूजन के साथ पांच दिवसीय गणपति पूजनोत्सव का समापन

दीपक कुमार।

गायघाट |शिवदाहा नवयुवक गणेश पूजा समिति की ओर से पांच दिवसीय श्रीगणेश पूजा हवन के साथ समाप्ति के साथ कर दिया गया।मूर्ति विसर्जन को लेकर आखरी पूजा के बाद सभी भक्तों ने अपनी-अपनी मनोकामना पूरी होने की मन्नते मांगी।पुरानी मंदिर परिसर मे स्थापित प्रतिमा का विसर्जन गांव में ही परिक्रमा करते हुए विसर्जन भक्तिभाव के माहौल किया गया ।विसर्जन जलूस गाजे बाजे प्रतिमा के साथ पूजा स्थल से निकाला गया ।जो पंचायत के कई मार्गो का भ्रमण किया ।इस दौरान जुलूस मे शामिल पुरूष, महिला व युवा श्रध्दालु जो भक्तिभाव से ओतप्रोत थे, गगनभेदी जयकारा लगा रहे थे। मौके पर आयोजन समिति के सदस्य शिव कुमार यादव ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से गणेश पूजनोत्सव का समापन करा दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.