Breaking News

भूमि सर्वेक्षण कार्य का सफल कराने हेतु जिला बंदोबस्त पदाधिकारी ने किया बैठक

दीपक कुमार।

मुजफ्फरपुर जिला में भूमि सर्वेक्षण कार्य का सफल एवं सुचारु संपादन सुनिश्चित कराने हेतु जिला बंदोबस्त पदाधिकारी श्री फिरोज अख्तर ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक की तथा विशेष सर्वेक्षण कार्य के संपादन हेतु निम्न निर्देश दिया गया-

विशेष सर्वेक्षण के तहत अमीनो द्वारा गांव में उपस्थित होकर कैंप के माध्यम से प्रपत्र (२) स्वघोषणा एवं प्रपत्र 3(1) वंशावली रैयतों से प्राप्त करना है । साथ ही प्रपत्र (2) रैयतों को भरने के लिए सीखाने का भी निर्देश दिया गया।

विशेष सर्वेक्षण अमीनों को ग्रामवार खतियानी वंशावली बनाने का भी निर्देश दिया गया।

प्रपत्र -5 (खतियानी विवरणी) का ऑनलाइन भू सर्वेक्षण ‌ सॉफ्टवेयर में 100 खेसरा की इंट्री विशेष सर्वेक्षण अमीनो द्वारा सुनिश्चित कराना है।

बैठक में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (मुख्यालय), विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो एवं विशेष सर्वेक्षण लिपिक उपस्थित हुए।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.