Breaking News

जिले में चलाए जा रहे एमडीए कार्यक्रम का राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने लिया जाएजा

दरभंगा , 6 सितम्बर | जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के तहत लोगों को घर घर जाकर दवाओं का सेवन कराया गया है। जिसमें निर्धारित माइक्रो प्लान के तहत 10 अगस्त से 27 अगस्त तक हाउस टू हाउस स्तर पर दवा खिलाई गई तथा 27 से लेकर 31 अगस्त तक बूथ दवा खिलाई गई. वही 1 सितंबर से 7 सितंबर तक छूटे हुए लोगों को मॉप अप राउंड के तहत दवा खिलाई जा रही है कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय मे राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ परमेश्वर प्रसाद ने सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार व जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. ए. के. मिश्रा से कार्यक्रम का जाएगा लिया. उन्हें अवगत कराया गया की जिले में अब तक 90.84 प्रतिशत लाभुकों को फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कराया जा चुका है। इसके लिए जिले के आईडीए कार्यक्रम के दौरान जिले के 24,78,045 लक्षित लाभुकों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया लक्ष्य के विरुद्ध 22,50,998 को खिलाई जा चुकी है फाइलेरिय अभियान जिले के चयनित 9 प्रखंड हनुमान नगर,बिरौल, केवटी,सती घाट, कीरतपुर, सदर, हायाघाट, बेनीपुर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी दरभंगा अर्बन मे चलाया गया . जिसके लिए आशा वर्कर 1096, सुपरवाइजर 108 लगाया गया है. वही अभियान के लिए एल्बेंडाजोल 28,16,000, डीईसी 68,40,000, आइवरमेक्टिन 82,08,000 उपलब्ध कराई गई थी .

रिफ्यूजल के मामलों को कराया जा रहा ब्रेक :
डॉ. मिश्रा ने बताया अभियान के दौरान जिले में कुछ जगहों पर एडीआर के मामले सामने आए। जिनका समय से प्राथमिक इलाज किया गया है। फिलवक्त एडीआर के सभी लाभुक स्वस्थ हैं। वहीं, दूसरी ओर जिले में अब तक 1220 से अधिक लोगों ने दवाओं का सेवन करने से इन्कार कर दिया था। जिनको जागरूक करते हुए सभी को दवाओं का सेवन कराया जा चुका है। मौके पर भीडीसीओ बबन प्रसाद ,फाइलेरिया इंस्पेक्टर गणेश महासेठ, डीसीएम रवि कुमार, पीरामल के डिस्ट्रिक्ट लीड संजीव कुमार , पीसीआई के रविकांत झा, सीफार के डिवीजनल कोऑर्डिनेटर अमन कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.