Breaking News

पटना जंक्शन में लगी आग, बंद की गई स्टेशन परिसर की बिजली आपूर्ति

पटना: पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अचानक बिजली के वायर में आग लग गई। आग लगते ही चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में इलेक्ट्रिक इंजीनियर और जीआरपी मौके पर पहुंची। बिजली सप्लाई को बंद किया।

शार्ट सर्किट से चिंगारी निकलने के बाद धुआं निकलने लगा था। इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी जंक्शन पर पहुंची। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, कोई नुकसान नहीं हुआ है।

इस दौरान स्टेशन परिसर में करीब आधे घंट तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। पटना जंक्शन पर रोजाना हजारों लोग पहुंचते हैं। समय पर अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी घटना हो सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.