Breaking News

गायघाट।शिक्षक दिवस के मौके पर स्कूल-कॉलेज में टीचर्स का सम्मान

(DEEPAK KUMAR)

गायघाट। शिक्षक सार्थक जीवन की राह दिखाता है और एक शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता होता है। कुछ इसी तरह की बातें गुरूवार को गायघाट प्रखंड की शिवदाहा पंचायत के शिशु कल्याण कोचिंग सेंटर में संस्थान के डायरेक्टर विजय कुमार श्रीवास्तव ने शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कही। स्कूल-कॉलेज सहित अगल-अलग संस्थाओं ने शिक्षक दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए। छात्रों ने अलग-अलग तरीके से अपने गुरुओं का सम्मान किया तो वहीं शिक्षकों ने गुरु-शिष्य की परंपरा को कायम रखने का संकल्प लिया। स्कूल और कॉलेज में पूरे दिन उत्सव सा माहौल रहा। दिनभर रंगारंग कार्यक्रम और सम्मान का दौर चलता रहा। छात्रों ने पूरा दिन अपने शिक्षकों के बीच बिताया। कहीं छात्रों ने अपने शिक्षकों के लिए मनोरंजक गेम्स की व्यवस्था की तो कहीं उनके साथ डीजे पर डांस किया। शैक्षणिक संस्थानों में इस मौके पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर याद किया गया। प्राचार्य दयाशंकर श्रीवास्तव और संस्थान के डायरेक्टर विजय कुमार श्रीवास्तव ने स्कूल के शिक्षकों को भी सम्मानित किया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.