Breaking News

भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

(DEEPAK KUMAR)

मुजफ्फरपुर | भारतीय जनता पार्टी, की पटना में मंडल की सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय कॉम्प्लेक्स में हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष रानी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचा है। हमारे सभी कार्यकर्ता उनके विकसित भारत के संदेश को घर-घर तक लेकर जाएंगे और भाजपा सदस्यता अभियान को बढ़ाने में योगदान देंगे। एक सितंबर से 25 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान का पहला चरण शुरू होगा और एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक दूसरा चरण चलेगा। इसके बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का अभियान चलेगा। इस बार पूर्वी चंपारण लोकसभा से पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.