Breaking News

ममता बनर्जी के खिलाफ पटना में FIR दर्ज, ‘पूरा बिहार जलेगा’ वाले बयान को लेकर मचा भूचाल 

पटना: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ पटना में शिकायत दर्ज की गई है. जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी ने बिहार को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था, इस मामले में उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू ने ममता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. बता दें कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में एक सार्वजनिक मंच से यह बयान दिया कि अगर बंगाल को जलाया तो असम, नॉर्थ-ईस्ट, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे.

अपनी शिकायत में कृष्णा कल्लू ने कहा कि ममता बनर्जी ने गलत भाषा का प्रयोग किया है. संवैधानिक पद पर रहते हुए असंवैधानिक बातों का प्रयोग करना पूरे देश के आम जनमानस की भावनाओं को आहत करना है. उन्होंने शिकायत में कहा कि ममता के बयान देश में अप्रिय घटना को न्योता देने वाला है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.