Breaking News

मुजफ्फरपुर: सीएसपी में घुसकर लूटपाट की कोशिश, भीड़ के हत्थे चढ़ा बदमाश, लोगों ने पीट-पीटकर किया अधमरा

(DEEPAK KUMAR)

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में सीएसपी केंद्र लूटने पहुंचे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया। दो बदमाश तो किसी तरह से जान बचाकर मौके से फरार हो गए लेकिन तीसरा लोगों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों ने बदमाश को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना कुढनी थाना क्षेत्र के जमीन कमतौल गांव की है। जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार तीन अपराधी सीएसपी को लूटने पहुंचे थे, तभी इसकी भनक इलाके के लोगों को लग गई। फिर क्या था ग्रामीणों ने तीनों अपराधियों को घेर लिया। खुद को घीरता हुआ देख दो अपराधी मौके से फरार हो गए लेकिन तीसरे अपराधी को लोगों ने पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल अपराधी को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। कुढनी थानेदार रवि प्रकाश ने बताया कि लूट की कोशिश के दौरान एक अपराधी को लोगों ने पकड़ा था, जिसकी भीड़ ने पिटाई की गई है। समय रहते पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ से उसको छुड़ाया। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसी हालत नाजुक बनी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.